भारत के प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री भारत गणराज्य की सरकार का मुखिया होता हैं। भारत के प्रधानमंत्री, का पद, भारत के शासन प्रमुख का पद है। संविधान के अनुसार, वह भारत सरकार का मुखिया, भारत के राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार, मंत्रिपरिषद का मुखिया, तथा लोकसभा में अधिक बहुमतों वाले दल का नेता होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का नेतृत्व करता है। भारत की राजनैतिक प्रणाली में, प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में एक वरिष्ठ सदस्य होते हैं।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 में स्पष्ट रूप से मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता तथा संचालन हेतु प्रधानमन्त्री की उपस्थिति को आवश्यक माना गया है। उसकी मृत्यु या पदत्याग की दशा मे समस्त परिषद को पद छोडना पडता है। वह स्वेच्छा से ही मंत्रीपरिषद का गठन करता है। राष्ट्रपति मंत्रिगण की नियुक्ति उसकी सलाह से ही करते हैं। मंत्रीगण के विभाग का निर्धारण भी वही करता है। कैबिनेट के कार्य का निर्धारण भी वही करता है। देश के प्रशासन को निर्देश भी वही देता है तथा सभी नीतिगत निर्णय भी प्रधानमंत्री ही लेता है।
इस पद की स्थापना, वर्त्तमान कर्तव्यों और शक्तियों के साथ 26 जनवरी, 1947 में संविधान के परवर्तन के साथ हुई थी। उस समय से वर्त्तमान समय तक, इस पद पर कुल 15 पदाधिकारियों ने अपनी सेवा दी है। इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले पदाधिकारी जवाहरलाल नेहरू थे जबकि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्हें 26 मई, 2014 को इस पद पर नियुक्त किया गया था।
क्र.सं. | नाम | जन्म | मृत्यु | कार्यकाल |
1. | जवाहरलाल नेहरू | 1889 | 1964 | 15 अगस्त, 1947 – 27 मई,1964 |
2. | गुलजारी लाल नंदा(कार्यवाहक) | 1898 | 1998 | 27 मई,1964 – 09 जून,1964 |
3. | लाल बहादुर शास्त्री | 1904 | 1966 | 09 जून,1964 – 11 जनवरी,1966 |
4. | गुलजारी लाल नंदा(कार्यवाहक) | 1898 | 1998 | 11 जनवरी,1966 – 24 जनवरी,1966 |
5. | इंदिरा गांधी | 1917 | 1984 | 24 जनवरी,1966 – 24 मार्च,1977 |
6. | मोरारजी देसाई | 1896 | 1995 | 24 मार्च,1977 – 28 जुलाई,1979 |
7. | चरण सिंह | 1902 | 1987 | 28 जुलाई,1979 – 14 जनवरी,1980 |
8. | इंदिरा गांधी | 1917 | 1984 | 14 जनवरी,1980 – 31 अक्टूबर,1984 |
9. | राजीव गांधी | 1944 | 1991 | 31 अक्टूबर,1984 – 02 दिसंबर,1989 |
10. | विश्वनाथ प्रताप सिंह | 1931 | 2008 | 02 दिसंबर,1989 – 10 नवंबर,1990 |
11. | चन्द्रशेखर | 1927 | 2007 | 10 नवंबर,1990 – 21 जून,1991 |
12. | पी.वी.नरसिम्हा राव | 1921 | 2004 | 21 जून,1991 – 16 मई,1996 |
13. | अटल बिहारी वाजपेयी | 1924 | 16 मई,1996 – 01 जून,1996 | |
14. | एच.डी.देवेगौडा | 1933 | 01 जून,1996 – 21 अप्रैल, 1997 | |
15. | इंद्र कुमार गुजराल | 1919 | 2012 | 21 अप्रैल, 1997 – 19 मार्च, 1998 |
16. | अटल बिहारी वाजपेयी | 1924 | 19 मार्च, 1998 – 22 मई, 2004 | |
17. | डॉ.मनमोहन सिंह | 1932 | 22 मई, 2004 – 26 मई,2014 | |
18. | नरेंद्र मोदी | 1950 | 26 मई,2014 से अब तक |